
कवर्धा 28 जनवरी 2024 – कल 29 जनवरी सोमवार को लगेगा भव्य दिव्य दरबार कवर्धा में 28 से 30 जनवरी तक बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा है। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री हनुमान कथा सुनाएंगे। 40 एकड़ भूमि में तीन दिवसीय कथा आज 28 जनवरी से प्रारंभ होगी।
आयोजन समिति के अनुसार कवर्धा शहर के राजनांदगांव बाईपास घोटिया रोड स्थित नया बस स्टैंड के पास 40 एकड़ भूमि में तीन दिवसीय कथा होगी।
आज 28 जनवरी को शाम चार से सात बजे तक कथा सुनाएंगे। 29 को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक भव्य दिव्य दरबार लगाएंगे। इसी प्रकार 30 जनवरी को शाम चार से सात बजे तक कथा सुनाएंगे।




