अपना जिलाकवर्धा

शिक्षा विभाग वरिष्ठता-वरिष्ठता का खेल बंद कर शिक्षकों को पदोन्नति दे — जिलाध्यक्ष रमेश

कवर्धा  – छ्ग टीचर्स एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा विभाग से वरिष्ठता-वरिष्ठता का खेल बंद कर शिक्षकों को व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर पदोन्नति देने की मांग किया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि विगत विधानसभा चुनाव के पहले से शिक्षकों व व्याख्याताओं की वरिष्ठता सूची लगातार जारी किया जा रहा है, इसमें जानकारी दो-तीन दिनों में देने के लिए कहा जाता है, जिससे शिक्षकगण उत्साहित हो जाते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि अब कुछ ही दिनों में पदोन्नति हो जाएगा, लेकिन कुछ दिन में पता चलता है कि फिर से वरिष्ठता सूची संबंधी जानकारी मंगाया गया है, जिससे वे पुनः निराश हो जाते हैं। आखिर यह विचारणीय विषय है कि विभाग वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप क्यों नहीं दे पा रहा है? विभाग की मंशा पदोन्नति करने की है कि नहीं? उन्होंने आगे बताया कि पदोन्नति के लिए रिक्त पद की जानकारी एक जनवरी की स्थिति में लिए जाने का प्रावधान है। इसी प्रकार एक अप्रैल की स्थिति में वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिया जाता है। अब सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग इस वर्ष अप्रैल के बाद नौ महीनों में पदोन्नति के लिए न तो सूची को अंतिम रूप दे पाया और न ही शिक्षकों से जरूरी कागजात ले पाया। आने वाले कुछ दिनों में पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव का आचार संहिता संभावित है, जिससे पदोन्नति में और विलंब हो सकता है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी, हेमलता शर्मा, रविन्द्र चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, गोकुल जायसवाल आदि पदाधिकारियों ने व्याख्याता व प्राचार्य सहित शिक्षक व प्रधान पाठक के पदों पर शिक्षक संवर्ग को अविलम्ब पदोन्नति देने की मांग किया है।
नौ साल से प्राचार्य में पदोन्नति नहीं
 एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि प्रदेश में विगत नौ वर्षों अर्थात सन 2016 के बाद से प्राचार्य के पद पर पदोन्नति नहीं हुआ है। ऐसा नहीं है कि प्राचार्य के पद रिक्त न हो, प्रदेश में प्राचार्य के कुल स्वीकृत 4673 पदों में से लगभग 3600 पद रिक्त है। इसी प्रकार प्रदेश में व्याख्याता के पद पर भी विगत पांच वर्षों से पदोन्नति नहीं हुआ है जबकि व्याख्याता के भी हजारों पद रिक्त है।
Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!