अपना जिलापंडरिया

पंडरिया में 27 सितंबर को निःशुल्क ट्राई साइकिल वितरण शिविर

 

पंडरिया। भारतीय जैन संघटना छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर एवं NSE Foundation द्वारा 27 सितंबर 2026, रविवार को पंडरिया में निःशुल्क ट्राई साइकिल वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन जैन भवन, गांधी चौक पंडरिया में सुबह 9 बजे से होगा।

शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को आवश्यकतानुसार ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड की छायाप्रति, दिव्यांगता प्रमाण पत्र/UDID तथा मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक बताया गया है।

आयोजन में भारतीय जैन संघटना, कवर्धा तथा श्री खरतरगच्छ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, पंडरिया का विशेष सहयोग रहेगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने पात्र दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

आयोजक: भारतीय जैन संघटना, पंडरिया, जिला कबीरधाम

संपर्क: हरीश जैन, प्रणय जैन, श्रेयांस जैन, श्रीमती लीलादेवी जैन एवं श्रीमती मधु डाकलिया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!