अपना जिलाकवर्धा

भंडारपुर में जन चौपाल, विधायक भावना बोहरा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 

पंडरिया। रणवीरपुर मंडल अंतर्गत ग्राम भंडारपुर में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों से आत्मीय मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर की आवश्यकताओं एवं जनसुविधाओं से जुड़े विषय विधायक के समक्ष रखे। विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के विकास से संबंधित सुझावों पर चर्चा की।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि जनता और जनप्रतिनिधि एक मंच पर सीधे संवाद करें। क्षेत्र की प्रगति और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए जनता के सुझाव महत्वपूर्ण हैं।”

उन्होंने कहा कि समृद्ध पंडरिया के संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!