अपना जिलाकवर्धा

कुकदुर में गूंजेगा सेवा संकल्प का संदेश

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जनमन योजना के हितग्राहियों से चंद्र कुमार सोनी ने किया अपील

 

कवर्धा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा मंडल कुकदुर ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभियान के तहत 17 सितंबर 2026, गुरुवार को शाम 7 बजे वनांचल एवं बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में घर-घर ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की गई है।

भाजपा मंडल कुकदुर के प्रभारी चंद्र कुमार सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से वनांचल एवं दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों तक शासन की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आवास, बिजली, सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं को लेकर संचालित योजनाओं का लाभ क्षेत्र के अनेक हितग्राहियों को मिलने की बात भाजपा मंडल द्वारा कही गई है।

इसी परिप्रेक्ष्य में मंडल के सभी बैगा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों, पारा-टोला, पहाड़ी एवं वनांचल गांवों में रहने वाले जनमन योजना के हितग्राहियों से विशेष आग्रह किया गया है कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रकट करें।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

भाजपा मंडल कुकदुर के अनुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा संगठन एवं शासन स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंडल ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

भाजपा मंडल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी की ओर से कहा गया कि अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक पहुंचाना तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

मंडल भाजपा ने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर इस सेवा संकल्प अभियान में सहभागी बनें। संगठन ने कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!