अपना जिलाकवर्धा

अवैध शराब बिक्री के मामले में कोडापुरी का 01आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध शराब एवं नगदी रकम किया गया जप्त।

 

कवर्धा – थाना कुण्डा पुलिस को दिनांक 22 अगस्त 2026 को सूचना मिली कि ग्राम कोडापुरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोडापुरी में आरोपी के घर के सामने घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।

 

पुलिस टीम ने गवाहों के समक्ष मौके से आरोपी तातू उर्फ छन्नु पिता शिवप्रसाद चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोडापुरी, थाना कुंण्डा को अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 3,240 मिलीलीटर शराब, जिसकी कीमत 1,440/ रुपये तथा नगदी रकम 520/ रुपये जप्त की गई।

 

आरोपी द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नियत से शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री करना पाए जाने पर थाना कुंण्डा में अपराध क्रमांक 117/2026, धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!