
पंडरिया। पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोमानपुर में शनिवार को खेत में धान लगाने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि करीब 20-25 लोग खेत में धान लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल ठीक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में शोक का माहौल है।
मृतक का नाम वीरेंद्र सतनामी पिता का नाम फेरू सतनामी ग्राम डोमनपुर




