
कवर्धा – पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज 31 जुलाई को पवित्र श्रावण मास में ग्राम डोंगरिया स्थित श्री जलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के पावन दर्शन एवं पूजन किया । इस अवसर पर देवाधिदेव महादेव से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम डोंगरिया आगमन के दौरान भावना बोहरा के अनुरोध पर ₹50 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति की कार्ययोजना पर अधिकारियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। इसके साथ ही मंदिर में पधारे कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं के विषय में तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पूरे सावन माह तक मंदिर में पधारे श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए सात्विक भंडारे की व्यवस्था की है जिसकी व्यवस्थाओं और भंडारा स्थल का भी निरीक्षण किया।




