अपना जिलाकवर्धा

त्योहार मे विधुत कंपनी के संविदा कर्मचारी धनतेरस से करेंगे अनिश्चितकालीन कामबंद हड़ताल

 

पावर कंपनी की 2471 संविदा कर्मचारी 18 अक्टूबर 2025 धनतेरस के दिन से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

कवर्धा – छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने नियमितिकरण सहित चार सूत्रीय जायज मांगों को लेकर विद्युत संविदा कर्मचारी के हित में चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें चतुर्थ चरण 18 अक्टूबर 2025 धनतेरस दीपावली के दिन से अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन भी शामिल हैं l

 

द्विपक्षीय वार्ता असफल ….

 

दिनांक 16.10.2025 को छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनी और विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के बीच, कंपनी द्वारा वार्ता पत्र भेजकर संगठन को चर्चा हेतु बुलाया गया था l

लेकिन कंपनी प्रबंधन के उदासीनता के कारण किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन पाया, जिसके चलते विद्युत संविदा संघ ने अपने अनिश्चितकालीन कामबंद आंदोलन में जाने का निर्णय लिया हैं l

 

छत्तीसगढ़ में दीपावली पर बिजली गुल होने का गंभीर खतरा मंडराया….

 

यह बताते चले कि छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में 2400 संविदा कर्मचारी मैदानी कार्य को संभाले हुए , जिसके परिश्रम और जान को जोखिम में डाल कर छत्तीसगढ़ के घर घर तक बिजली पहुंच रहा हैंl इस बात को कंपनी स्वीकार भी करता हैं लेकिन संविदा कर्मियों के हितों को लेकर उदासीनता समझ से परे हैं,, इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त ने भी कंपनी प्रबंधन और, संविदा संघ को बैठक बुलाकर मामले को सुलझाने कि सलाह देते हुए कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर अतिशीघ्र फैसला लेने कहा था, लेकिन छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी प्रबंधन ने श्रम आयुक्त के बातों को नजरअंदाज करते हुए विद्युत संविदा संघ को अनिश्चितकालीन काम बंद के लिए विवश कर दिया हैं।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!