अपना जिलाकबीरधाम विशेष
2024 हादसा का वर्ष रहा – 315 सड़क दुर्घटना मे 150 की गई जान


कवर्धा -: कबीरधाम मे साल 2024 में जिले वासियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ा है. साल 2024 में कबीरधाम जिले में कुल 315 सड़क हादसे हुए, जिसमें 150 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोगों के घायल हो गए. यह आंकड़े एक गंभीर चेतावनी हैं. यह न केवल लोगों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी का परिणाम है, बल्कि क्षेत्र में उचित परिवहन सुविधाओं की कमी और जागरूकता अभियानों के प्रभावी न होने का भी संकेत हैं। कबीरधाम पुलिस लोगो को जागरुक करने के लिए सोशल मिडिया मे और अन्य तरिके प्रयास किया है फिर दुर्घटना टली नही।




