अपना जिलाकवर्धा

विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा का लाइव प्रसारण देखा

कवर्धा – जिले के कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूल छिरहा के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने 10 फरवरी को प्रातः 11 बजे नई दिल्ली से प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव प्रसारण देखा। प्राचार्य रमेश चन्द्रवंशी ने बताया कि इस प्रसारण को विद्यालय के 175 विद्यार्थी व 4 शिक्षक लाभान्वित हुए। विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम देखने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारे लिए उपयोगी व प्रेरणास्पद बातें बताया, जो हमारे विद्यार्थी जीवन को तनावमुक्त बनाने में काम आएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से संस्था के प्राचार्य रमेश चन्द्रवंशी, व्याख्याता कल्पना मरावी, रंजीता माहेश्वरी, वीणाक्षी नामदेव एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!