अपना जिलाकवर्धा

नारी शक्ति अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सरकार मना रही गौरव दिवस -विरेन्द्र साहू

नारी शक्ति अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सरकार मना रही गौरव दिवस -विरेन्द्र साहू

0 प्रदेश की हजारों महिलाएं अपने हक व अधिकार से वंचित, कर रही संघर्ष

कवर्धा। इसे विडंबना ही कहें की इन दिनों प्रदेश सहित जिले की नारी शक्ति अपने हक और अधिकार के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीति और रीति के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं और सरकार अपनी तथा कथित चार साल की उपलब्धियों का राग अलापते हुए गौरव दिवस मना रही है। उक्त बातें जिला भाजपा के महामंत्री और जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने जारी बयान में कहीं। श्री साहू ने कहा कि प्रदेशभर की हजारो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी अपने हक और अधिकार के तहत वेतन विसंगति सहित अन्य आठ मांगों को लेकर बीते 14 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हैं। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा करने व आश्वासन देने के बाद भी इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की कोई सुध नहीं ले रही है। जो नारी के हक और अधिकार के प्रति प्रदेश सरकार की असंवेदनशीतला को जग जाहिर कर रही है। श्री साहू ने तंज कसते हुए कहा कि इस स्थिति में प्रदेश सरकार किस बात का गौरव दिवस मना रही है समझ से परे है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!