अपना जिलाकवर्धा

छात्रावास आश्रमों में महिला गार्डों की पोस्टिंग में रिश्वत की हो रही मांग

26 जून 2023 से खुले छात्रावास आश्रमों में अभी तक महिला सुरक्षा गार्डों की पोस्टिंग   नहीं हो पाई

कवर्धा – आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास, आश्रमों में पुलिस विभाग द्वारा छात्रावास आश्रमों में महिला गार्डों की पोस्टिंग में पैसा लिए जाने का मामला सामने आया है  जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित  जनजाति के  बालिका आश्रम एवं छात्रावास संचालित है इन बालिका आश्रम एवं बालिका छात्रावासों में सुरक्षा की दृष्टि से शासन के  पुलिस विभाग द्वारा आश्रम छात्रावास के संचालन के समय जुलाई माह में  महिला सुरक्षा  गार्डों की पदस्थापना कर दी  जाती है

प्रतिवर्ष सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के डिमांड पर पुलिस विभाग द्वारा छात्रावास आश्रम खुलते ही उनमें महिला गार्डों की नियुक्ति की जाती है लेकिन इस वर्ष 26 जून 2023 से खुले छात्रावास आश्रमों में अभी तक महिला सुरक्षा गार्डों की पोस्टिंग   नहीं हो पाई है एक महिला सुरक्षा गार्ड ने  अपना नाम ना बताने की शर्त पर  बताया कि उसको छात्रावास में पोस्टिंग के लिए  कमांडेंट द्वारा अपने आदमियों के माध्यम से  रु  5000/  मंगाया जा रहा है इस तरह  मैदानी क्षेत्र अथवा  जंगल क्षेत्र  में किसी भी छात्रावास आश्रम में पोस्टिंग करवाना है तो 5 से 10 हजार रुपया देना पड़ेगा

महिला गार्ड ने यह भी बताया कि जब कमांडेंट के पास जाते   है तो वें  दूसरे के पास भेज देते हैं और जब दूसरे के पास जाते  है तो वह कमांडेंट के पास भेजते हैं इस तरह से जबतक पैसा का भुगतान नहीं करते हैं तब तक वह घूमते रहते हैं और उनकी पोस्टिंग नहीं हो पा रही है.

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!