अपना जिलाकवर्धा

पक्का आवास हर गरीब का हक – विरेन्द्र साहू

मोर आवास मोर अधिकार के तहत मानिकचौरी में आंदोलन

कवर्धा। केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदेश सहित जिले के पात्र हितग्राहियों को दिलाने, प्रदेश भाजपा के आव्हान पर चलाए जा रहे पंचायत स्तरीय मोर आवास, मोर अधिकार अभियान के तहत बुधवार को भाजपा के जिला महामंत्री एवं जनपद पंचायत कवर्धा के उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू की उपस्थिति में जिले के पिपरिया मण्डल अंतर्गत ग्राम मानिकचौरी में ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया गया। इस अवसर प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र हितग्राहियों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की मंशा से प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया था और वर्ष 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने वाली केन्द्र सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना को बंद कर दिया गया है और अब राज्य की कांग्रेस सरकार गरीबों का हक और पक्का आवास छीनकर इस योजना की राशि को दूसरे मदों में खर्च कर छूठी वाहवाही लूटने में लगी है। उन्होने कहा कि आज जिले के हजारों पात्र हितग्राही इस योजना से वंचित हैं और कच्चे मकानो में गुजर बसर करने मजबूर हैं। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देखी। श्री साहू ने कहा कि भाजपा ने पात्र हितग्राहियों को उनका हक और आवास दिलाने के लिए मोर आवास, मोर अधिकार अभियान की शुरूआत की है। जिसके तहत पंचायत स्तर पर योजना के सभी पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार कर आदंोलन की तैयारी की जा रही है, ताकि गरीबों के हक की लड़ाई आगे लड़ी जा सके। इस आंदोलन में मुख्य रूप से भाजपा पिपरिया मंडल के अध्यक्ष शिवकुमार चंद्रवंशी, जिला सहकारी बैंक राजनांदगांव के पूर्व अध्यक्ष राधेलाल साहू,भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलुक चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अश्वन साहू,गांव के वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल साहू,शैलेन्द्र साहू, विजय, विशाल, गोपी, कमल, तिलक, तीरथ, छन्नू, विश्वनाथ, कामत, अरुण, मंतराम, विजय, परदेशी, पकलु, जगतु, अनुज, द्वरिका, टकराम, कृष्णा, छोटुवा यादव, दुकलहा यादव, रामजी, श्रवण, शत्रुहन, श्रीराम, मोहन, रंजीत, चितरेन, सदाराम, रोहित, राघव, भानु,फागु,ढेलाउ, सुकालू,सुरेश गंधर्व, रामफल, सीताराम, पकाऊ,टीकू,पप्पू यादव,देवकुमार,आजू, सुंदर,धनीराम, सीताराम, गोपाल, बंशी, लाल, राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!