अपना जिलाकवर्धा

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ में शामिल हुए

पंडाल मे आमलोगो की तरह बैठकर प्रसाद ग्रहण किये

कवर्धा – केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में शामिल हुए। मंत्री मो.अकबर ने श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना कर संत साधुओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ सरकार के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर आज ग्राम रबेली में आयोजित 21 कुण्डीय श्री गणेश महायज्ञ महाआयोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने संत श्री सियाराम दास महाराज के कुटिया में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। रबेली के महाआयोजन में 700 से अधिक नागा संत पहुंचे है। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल हुए है। यह आयोजन 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। वहीं 21 दिसंबर को पूर्ण आहुति होगी। इस अवसर पर क्रेडा के सदस्य कन्हैया  अग्रवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष होरीराम साहू, सहित जनप्रतिनिधियो ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!