अपना जिलाकवर्धा

कवर्धा के भारतमाता चौक में अधिवक्ता पोखराज सिंह परिहार एवं नगर पालिका में सीएमओ किया ध्वजारोहण

 

कवर्धा – गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में सीएमओ नरेश कुमार वर्मा व भारतमाता प्रतिमा सौंदर्यीकरण स्थल में अधिवक्ता ठा. पोखराज सिंह परिहार ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद कार्यालय भवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, भारत माता प्रतिमा स्थल में वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. पोखराज सिंह परिहार, डॉ.भीमराव अंबडेकर उघान में पार्षद मनहरण कौशिक वार्ड क्रं. 25, रानी झांसी बालोद्यान में पार्षद पवन जायसवाल वार्ड क्रं. 12, शारदा संगीत महाविघालय में उमंग पाण्डेय नेताप्रतिपक्ष/पार्षद वार्ड नं. 03, जय स्तंभ गांधी मैदान में जमील खान उपाध्यक्ष एवं वीरस्तंभ चौक स्थित प्रमुख प्राथमिक शाला कवर्धा में प्रमोद शर्मा पार्षद वार्ड क्रं. 24 द्वारा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षद रिंकेश वैष्णव, भीखम कोसले, सुनील साहू, सांसद प्रतिनिधि विजय पाली, पूर्व नपाध्यक्ष राजेन्द्र सलूजा, पूर्व पार्षद तिलक झारिया, पिंटू दोषी, सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधिगण, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय सिंह ठाकुर एवं अधिकारी, कर्मचारी, व वरिष्ठ नागरिक अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!