अपना जिलाकवर्धा

पंडरिया ब्लॉक में हांथ से हांथ जोड़ो पद यात्रा

पदयात्रा रमतला में सभा कर हुआ संपन्न

*पंडरिया ब्लॉक में हांथ से हांथ जोड़ो पद

कवर्धा – ( कुंडा से प्रदीप रजक )  अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पंडरिया ब्लॉक में हांथ से हांथ जोड़ो पद यात्रा लगातार जारी है ,इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम तेन्दुवाडीह में जैत खम्भ में पूजा अर्चना कर यात्रा की शुरुवात की गई । सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी व कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि पद यात्रा में शामिल हुए । अब तक पाँच चरण के यात्रा में 55 बूथ में यात्रा पूरी हो चुकी है ।रमतला सेक्टर के तेन्दुवाडीह से आज पद यात्रा की शुरुवात हुई । जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व जिला अध्यक्ष राधेलाल भास्कर ,अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य दिनेश कोशरिया  शामिल हुए । यात्रा रमतला बाजार में सभा के रूप में तब्दील हो गई ।
सभा को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने महंगाई कम करने का वादा किया था जो कि जुमला साबित हुआ । बढ़ती हुई महंगाई से घर का बजट बिगड़ चुका है जिससे महिलाएं परेशान हैं । इसलिए 2023 में फिर से राज्य में कांग्रेस की सरकार और 2024 में केंद्र में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना जरुरी है । राहुल गांधी कन्या कुमारी से ले कर काश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं । उनके साथ ही देश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता उनके सन्देश को हांथ से हांथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से घर तक पहुँचा रहे हैं । भुपेश बघेल की सरकार अपना हर वादा पूरी कर रही है और अब 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा जो सरकार ने वादा किया था । पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित धुर्वे ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और 2024 में राहुल गांधी जी को प्रधामनंत्री के रूप में देखेगी ।
पद यात्रा में राधेलाल भास्कर,नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान,गुरुदत्त शर्मा,लन्द पांडे,गौतम शर्मा,शिव गुप्ता,धन सिंह पात्रे,रामलाल चन्द्राकर,खोवाराम भास्कर,चंद्रभान टण्डन,शंकर राव,शैलेन्द्र गुप्ता,राजेन्द्र यादव,शिव कुमार तिवारी,संदीप साहू,अकबर खान,थलेश देवांगन,विकास देवांगन,रवि गुप्ता,सुजीत कुम्भकार,सोनू यादव,राम कुमार गायकवाड़,मनीराम साहू,शेखर साहू,मुकेश सँवरा,तामस्कर यादव,ललित धुर्वे,रवि मानिकपुरी,रूपेश चन्द्रवंशी,बोहित राम चन्द्राकर,वैभव ठाकुर,आशु साहू,सन्नी जायसवाल,रितेश यादव,बिट्टू यादव,सुनील ठाकुर,छेदी जायसवाल,विकास कुम्भकार,सुजल सिंह,प्रभात पात्रे सहित सैकड़ों संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए ।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!