
कवर्धा – हेमचंद यादव पिता मन्नू राम यादव उम्र 30 साल ग्राम नेऊर तहसील कुकदुर जिला कबीरधाम का रहने वाले से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा राहर खरीदी करने के पश्चात प्रार्थी हेमचंद यादव को सौ – सौ रुपये के 47 नग नकली नोट थमा गया। प्राप्त जानकारी कुकदुर थाना मे अपराध दर्ज कर लिया गया है।
हेमचंद यादव ने बताया कि राहर बिक्री का 100-100/रू. के 47 नोट को निकालर देखा तब मुझे पता चला कि उक्त सभी 47 नोट मुझे नकली जैसे लगा तब अपने पास पहले से रखे 100 रू. के नोट में मिलान कर देखा तो 47 नोटों का साईज छोटा था छुकर देखने पर मेरे पास रखे 100 रू. के नोट से अलग महसूस हो रहा था और अधिकांश नोंटो का सीरीयल एक जैसे होने से नकली नोट होना पता चला कि अज्ञात् व्यक्ति के द्वारा मुझसे राहर खरीदी कर मुझे 100-100 रू. के 47 नोट रकम 4700/रू., सीरीज क्रमांक ONL 443775 के 13 नग, सीरीज क्रमांक 4GA 087062 के 9 नग सीरीज क्रमांक OEK 551668 के 14 नग, सीरीज क्रमांक 1DN 148963 के 8 नग, सीरीज क्रमांक 7FB 144292 के 1 नग एवं सीरीज क्रमांक 4AF 144867 के 2 नग नकली नोट को असली नोट के रूप में मुझे दिया है। कुकदुर पुलिस ने 37/24 धारा 489 B के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




