अपना जिलाकवर्धा

नगर पंचायत पिपरिया में मनाया जा रहा सुशासन तिहार

कवर्धा – सुशासन का साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल महत्वपूर्ण उपलब्धियों से आम नागरिकों के बीच शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार मनाया जा रहा है जिसके तहत नगर पंचायत पिपरिया द्धारा सुशासन तिहार के अवसर पर कार्यालय भवन में दिनांक 08/04/2025 से 11/04/2025 तक कार्यालयीन समयावधि सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक “समाधान पेटी” रखा गया है,जिसमें आम नागरिक अपनी शिकायत/मांग संबंधी आवेदन निर्धारित समयावधि में रखे गये “समाधान पेटी” में ड़ाल सकते हैं। जिसका निराकरण किया जा सके। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि~ छत्तीसगढ़ सरकार के मंशानुरूप नगर पंचायत पिपरिया के विकास कार्यों को गतिशीलता दी जा रही है। श्री साहू ने उक्त अवसर पर कहा कि नगर पंचायत पिपरिया में महिलाओं को महतारी वंदन योजनाओं का लाभ मिल रहा है,प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के तहत जरूरतमंद परिवारों को लाभांवित किये जाने हेतु सतत् प्रयासरत है। नगर विकास के कार्यो के लिए हमारे लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का योगदान सदैव नगर को मिल रहा है। तथा भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग के लिए अपेक्षाकृत रहेंगे। और नगर को नई दिशा देगें ताकि आने वाले समय में हमारे नगर को विशेषता के तौर पर पहचाना जा सके। उक्त अवसर पर नगर पंचायत पिपरिया के उपाध्यक्ष शिवचरण पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे नगर को स्वच्छ पेयजल,स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करना है,जिससे आम नागरिकों को अविरल शुद्ध पेयजल मिल सके तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए गंदगी से ब्याप्त बीमारियों को पनपने से रोका जा सके। इसके लिए हम समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ साथ निकाय के अधिकारी/कर्मचारियों से परामर्श लेकर कार्यो का निराकरण किया जायेंगा।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!