

कवर्धा – कबीरधाम जिले में अब चोरों के हौसले हुए बुलंद हो गये भगवान के दरबार मंदिर देवालय व शिवालय को भी नहीं छोड़ रहे हैं। चोरी करने के लिए आरोपी मंदिर में रखे पूजा सामग्री, चढे हुए चढावा एवं अन्य वस्तुओं की चोरी कर रहे हैं। कवर्धा के करपात्री चौक शिव मंदिर में आरोपी ने पहले मंदिर पहुंचकर महादेव की पूजा अर्चना कर प्रणाम करते हुए महादेव से आशीर्वाद लिया फिर शिवालय में रखे जल चढ़ाने तांबे का लोटा, पूजा के लिए रखी गई आरती सामग्री को चुरा चुराकर ले गया पूरी घटना मंदिर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मंदिर में सेवा करने वाले लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी है।




