कवर्धाछत्तीसगढ़

*स्वर्णकार समाज ने नव पदाधिकारियों के गठन एवं होली मिलन समारोह मनाने रखी बैठक।*

रिंकू महोबिया:-

*स्वर्णकार समाज ने नव पदाधिकारियों के गठन एवं होली मिलन समारोह मनाने रखी बैठक।*

कवर्धा। स्वर्णकार समाज ने आज अपने सामाजिक भवन में वृहद स्तर पर बैठक आहूत कर सामाजिक गठन तथा होली मिलन समारोह मनाने विस्तृत चर्चा की।

बैठक में नये पदाधिकारियों के गठन की विधिवत रूपरेखा तैयार करने तथा शहर में निवासरत स्वर्णकार बंधुओं को समाज से जुड़ने पारिवारिक फार्म वितरण किया गया। सामाजिक संगठन को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न गतिविधियों के आयोजन सतत करने पर बल दिया गया। पदाधिकारियों के गठन के पूर्व समस्त स्वर्णकार बंधुओं का पंजीयन करने, सामाजिक नियम का पालन करने, प्रत्येक बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की बात कही गई।

समाज के मीडिया प्रभारी निखिलेश शरण सोनी ने बताया कि बहुत जल्द सामाजिक पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा, उसके बाद होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन सामाजिक भवन में रखा जाएगा। श्री सोनी ने बताया कि उपरोक्त बैठक में प्रमुख रूप से प्रदीप सोनी, पूनम लाल सोनी, अशोक कुमार सोनी, राजेश सोनी, दिलीप सोनी, रवि सोनी, सूर्यकांत सोनी, रमेश कुमार सोनी, मनोहर लाल सोनी, आशीष सोनी, नितिन सोनी, प्रकाश चंद सोनी, नरेंद्र सोनी, विष्णु सोनी, संदीप सोनी, ध्रुव कुमार सोनी, अभिषेक कुमार सोनी, दीपक कुमार सोनी, सूर्यकांत सोनी, आकाश सोनी, राहुल सोनी, अजय सोनी, नितिन सोनी, विजय आनंद सोनी, जुगल सोनी, सुशील सोनी, शशांक सोनी, भगवती सोनी, संजय सोनी, संतोष कुमार सोनी, आशीष सोनी, रामअवतार सोनी, रामकुमार सोनी, संतोष कुमार सोनी, अशोक सोनी, मनीष सोनी, अवि सोनी, शैलेंद्र सोनी, सोनू सोनी, प्रकाश कुमार सोनी, अश्वनी सोनी, राजकुमार सोनी, भोपाल सोनी, अक्षय सोनी, सागर सोनी, विश्वजीत सोनी, बलराम प्रसाद सोनी, संतोष सोनी, आदित्य सोनी, आशीष सोनी, केसरी चंद सोनी, सूर्यकांत सोनी, दुर्गेश सोनी, धर्मेंद्र सोनी, विनोद सोनी, बेदी लाल सोनी, विकास सोनी, मुकेश कुमार सोनी, कमलेश सोनी, नंद कुमार सोनी, प्रकाश कुमार सोनी, अनिल सोनी, महेंद्र सोनी, कौशल सोनी, गणेश सोनी, राजेंद्र सोनी, अशोक सोनी आदि उपस्थित थे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!