अपना जिलाकवर्धा

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 10 से कैलाश चंद्रवंशी को दो पत्ती चुनाव चिन्ह मिला

0 जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक – 12 रोशन दुबे को फावड़ा बेलचा

कवर्धा, 06 फरवरी 2025। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों को आज चुनाव चिन्ह आबंटित करने की कार्रवाई की गई। जिले के 14 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में नाम वापसी के अंतिम दिनों में 34 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। 14 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र के लिए 60 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किया।
निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से कैलाश चंद्रवंशी को दो पत्ती छाप, मोहन साहू को उगता सूरज छाप, प्रदीप चंद्राकर को पतंग छाप, सत्यप्रकाश बौद्ध को छाता छाप, पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से बलराम सिंह ठाकुर को दो पत्ती छाप, भानुप्रताप कुंजन निषाद को उगता सूरज छाप, हेमराज कौशिक को पतंग छाप, मोहित सिंह को छाता छाप, रामफल कौशिक को गाड़ी छाप, रोशन दुबे को फावड़ा बेलचा छाप, श्यामाबाई रतनलाल साहू को बिजली का बल्ब छाप, सुरेखा गंधर्व को सिलाई मशीन छाप, चुनाव चिंन्ह आबंटित किया गया है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!