अपना जिलाकवर्धा

कवर्धा विधायक विजय शर्मा को मंत्रीमंडल मे स्थान मिले – बृजलाल अग्रवाल

कवर्धा – सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार बृजलाल अग्रवाल ने प्रदेश मंत्रीमण्डल में सर्वाधिक मतों से विजयी विजय शर्मा को उचित स्थान दिए जाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि विजय शर्मा ना केवल पिछले 2018 के चुनाव में मत पत्रों के 60 हजार गड्ढे को पूरा किया अपितु अब 40 हजार मतों से जीतकर पूरे प्रदेश में एतेहासिक जीत दर्ज करा ली । कांग्रेस के विधायक एवं कद्दावर नेता को हराया इस प्रकार 60+40 अर्थात एक लाख मतों से विजयी होने पर विधायक एवं जनता का अधिकार बनता है कि पूर्व में जिस प्रकार कांग्रेस में यंहा के विधायक को मंत्री पद देकर कद्दावर बनाया था उसी प्रकार वर्तमान में मंत्रीमण्डल में उचित स्थान प्रदत्त कर रिक्त पावर की पूर्ति करेंगे । जिससे जन भावनाओ को सम्मान मिल सके एवं विकास कार्यों को तीव्र गति से अंजाम दिया जा सके ।
श्री शर्मा के जुझारू नेतृत्व के सामने चुनौतिया भी है, जैसे मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, निरंतर गिरता हुआ भूजल स्तर, अंधाधुंध वनों की कटाई ( ला एंड ऑर्डर ) रेलवे लाईन आदि ।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!