कवर्धाछत्तीसगढ़

जापान यात्रा में जाएंगे हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा टॉपर छात्र पंकज साहू

रिंकू महोबिया की खबर:-

*जापान यात्रा में जाएंगे हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा टॉपर छात्र पंकज साहू*

कवर्धा – स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम कवर्धा के 12 वी के होनहार छात्र पंकज कुमार साहू 10 से 16 दिसंबर 2023 तक जापान में सकुरा एक्सचेंज साइंस प्रोग्राम के तहत शैक्षिक भ्रमण मे जाएंगे और वहां की वैज्ञानिक गतिविधियों को समझेंगे साथ ही शिक्षण संस्थानों से भी रूबरू होंगे। इन्होंने वर्ष 2021-22 में शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया मे कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा मे 100 % अंक प्राप्त कर राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था ।पंकज कुमार साहू का छः दिवसीय शैक्षिक यात्रा के लिए चयन हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा टॉप टेन में द्वितीय स्थान एवम विविध शैक्षिक गतिविधियों में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर हुआ। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवम साक्षरता विभाग नई दिल्ली के निर्देशानुसार,राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा जिले से पंकज कुमार साहू, दुर्ग से कुलदीप चतुर्वेदी,एवम राजनादगांव से दामिनी वर्मा का चयन किया गया है। इन छात्र-छात्राओं के लिए नोडल अधिकारी/एस्कार्ट शिक्षक प्राचार्य संतोष कुमार साहू को नियुक्त किया गया है। पूरे भारत वर्ष से 29 छात्र छात्राएं का चयन किया गया है। होनहार छात्र पंकज साहू के जापान यात्रा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, सहायक संचालक यू आर चंद्राकर , एमआईएस प्रशासक सतीश यदु, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय जायसवाल, प्राचार्य आर पी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार साहू, अश्वनी चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त किया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!