अपना जिलाकवर्धा

जिले को मिली 7 नयी एम्बुलेंस हरी झंडी दिखाकर रवाना,

स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण का नया अध्याय, दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी मजबूती

कवर्धा, 01 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में एक और नया अध्याय जुड़ा है। 108 सेवाओं के तहत चलने वाली 07 नयी एम्बुलेंस जिले को मिली हैं। इन एंबुलेंस को कलेक्ट्रेट परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी व कलेक्टर गोपाल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 07 एंबुलेंस में से 02 एएलएस और 05 बीएलएस एम्बुलेंस में से 01 एएलएस एम्बुलेंस कवर्धा जिला मुख्यालय और 01 चिल्पी में तैनात होंगें। वहीं 05 बीएलएस एंबुलेंस पंडरिया, सहसपुर लोहारा, रेंगाखार, कुकदूर और बोड़ला में सेवाएं देंगी।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि जिले को मिले एम्बुलेंस मरीजों के परिवहन के लिए आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों और सुविधाओं से युक्त हैं। इससे ग्रामीण और दूर दराज के ऐसे मरीज जिन्हें अस्पताल तक आने में कठिनाई है अथवा दुर्घटना इत्यादि के समय फौरन चिकित्सीय सहायता की जरूरत होती है उनके लिए बड़ी सहायक होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि 07 नए एम्बुलेंस का वितरण इस प्रकार किया गया है, जिससे शहरी के साथ साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को इसका लाभ मिले। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बच्चों के आईसीयू युक्त नियो नेटल एंबुलेंस संभाग मुख्यालयों में प्रदान किया गया है, जो बच्चों के लिए चलता फिरता आईसीयू है। दुर्ग में प्रदान किए गए इस एंबुलेंस का लाभ कबीरधाम जिले में भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इन एंबुलेंस से आपातकालीन स्थिति में त्वरित चिकित्सीय सहायता मुहैय्या कराना आसान होगा।

उल्लेखनीय है कि बीएलएस एवं एएलएस एम्बुलेंसों में मरीजों को मौके पर ही प्राथमिक एवं उन्नत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर जैसी जांच सुविधाओं के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट, नेब्युलाइजेशन एवं अन्य आपातकालीन उपचार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। गंभीर मरीजों के सुरक्षित स्थानांतरण हेतु पोर्टेबल वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटरध्कार्डियक मॉनिटर, सिरिंज पंप, लैरिंजोस्कोप सहित अन्य उन्नत उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!