अपना जिलाकवर्धा

विधायक भावना बोहरा मांग पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, नालंदा परिसर ऑडिटोरियम आखिर है क्या

विधायक भावना बोहरा मांग पर मुख्यमंत्री ने घोषणा क नालंदा परिसर ऑडिटोरियम घोषणा की है

यह आखिर है क्या ?

कवर्धा – पंडरिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा विधायक श्रीमती भावना बोहरा की मांग पर नालंदा परिसर एवं ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की गई है यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति की संभावना दिख रही है मुख्यमंत्री के घोषणा के बाद लोगों में यह जिज्ञासा होने लगी आखिर यह नालंदा परिसर ऑडिटोरियम है क्या? यह एक महत्वपूर्ण योजना है जिसमें छात्रों का सर्वांगीण विकास के लिए यह योजना बनाई गई है। पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के अथक प्रयास से पंडरिया विधानसभा में नालंदा परिसर ऑडिटोरियम खुलेगा।             नालंदा परिसर और ऑडिटोरियम की बात करें तो छत्तीसगढ़ सरकार बिलासपुर में एक अत्याधुनिक “एजुकेशन सिटी” विकसित कर रही है, जिसमें नालंदा परिसर, ऑडिटोरियम, हॉस्टल, खेल मैदान और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं होंगी। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और राज्य को शिक्षा हब बनाने में मदद करना है।

 

नालंदा परिसर और ऑडिटोरियम की विशेषताएं:

 

नालंदा परिसर – 250 छात्र-छात्राएं एक साथ डिजिटल और फिजिकल लाइब्रेरी का उपयोग कर सकेंगे।

ऑडिटोरियम – 250 सीटों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए तैयार किया जाएगा।

हॉस्टल – 250 सीटों वाला छात्रावास विद्यार्थियों के लिए निर्मित किया जाएगा।

खेलकूद  – एस्ट्रोटर्फ युक्त खेल मैदान और खूबसूरत गार्डन विकसित किए जाएंगे।

बिलासपुर के अलावा, गरियाबंद में भी नालंदा परिसर और ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की गई है, इसके बाद पंडरिया में भी 6 जुलाई को मुख्यमंत्री साय द्वारा पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के मांग पर इसकी घोषणा की गई है,जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करेगा और छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!