
पंडरिया – विकासखंड स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम बसनी में 10 जनवरी 24 से आयोजित हुई,जिसमे विविध विधाओ में प्रतिभागियों ने अपने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ।कुई जोन ने अपने परंपरागत खेल कबड्डी के माध्यमिक वर्ग बालक में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया ।
कुई जोन से खेलकर लौटे खेल प्रतियोगी का आज शाला परिवार में स्वागत किया गया ।संस्था प्रमुख सभाजीत सिंग ने बताया कि विद्यालय के खेल प्रतियोगी के लिए संसाधन व प्रशिक्षण की व्यवस्था के प्रयास किये। जायेंगे ।
बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रबंधन समिति ,पालक ,शिक्षकों ,एवम संकुल प्राचार्य ने बधाई दी ।जितेंद्र कस्यप ,मुकेश देवांगन ,सरोज मराबी आदि बधाई प्रेषित की ।




