अपना जिलाकवर्धा

कबीरधाम जिले में कृषक उपभोक्ता 16 गुना और घरेलू उपभोक्ताओं में 5 गुना की हुई बढ़ोतरी

 

विद्युत विकास ने कबीरधाम जिले में लिखी नई इबारत

 

विस्तार: वर्ष 2000 की तुलना में उपभोक्ता संख्या और विद्युत नेटवर्क में हुई भारी वृद्धि

 

कवर्धा – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के द्वारा कबीरधाम जिले में विगत 25 वर्षों में बहुत तेजी से विद्युत अधोसंरचना एवं विद्युत विकास के कई नये कीर्तिमान स्थापित किए गए है। राजनांदगांव जिले से अलग होकर दिनांक 06 जुलाई सन् 1998 को नवीन जिला कबीरधाम के रूप में अस्तित्व में आया। इस नये जिले के निर्माण के समय लेकर अब तक विद्युत विकास के कार्यो में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 से 2025 तक के तुलनात्मक आकड़े यह दर्शाता है कि जिले में कृषक उपभोक्ताओं की संख्या, घरेलु उपभोक्ताओ की संख्या, विद्युत लाइनों की लंबाई, नये सबस्टेशनों का निर्माण, उपकेन्द्रों की क्षमता वृद्धि के कार्य, वितरण ट्रांसफार्मरों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। विगत 25 वर्षो में विद्युत अधोसंरचना विकास एवं विद्युत प्रदाय की निरंतरता और विश्वसनीयता के कारण जिले में उपभोक्ताओं की संख्या 44573 से बढ़कर 2,02019 हो गई है। बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के कारण कृषक उपभोक्ताओं की संख्या 2416 से बढ़कर 38999 हो गई। इस प्रकार 25 वर्षों में विद्युत उपभोक्ताओं में 05 गुना एवं कृषक उपभोक्ताओं 17 गुना की वृद्धि दर्ज हुई है जिनके लिए सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने विद्युत अधोसंरचनाओं में विस्तार एवं मैदानी अमलों को तैयार किया है। वर्ष 2000 की तुलना में कबीरधाम जिले में 132/33 के.व्ही. उपकेंद्रों की संख्या 01 से बढ़कर 4 हो गई। इसी तरह 132/33 के.व्ही. उपकेंद्रों की क्षमता 40 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 343 एम.व्ही.ए. एवं 33/11 के.व्ही. उपकेंद्रों की क्षमता 38 एम.व्ही.ए. से बढ़कर 318 एम.व्ही.ए. हो चुका है। निर्बाध विद्युत व्यवस्था हेतु 33/11 के.व्ही. उपकेंद्रों की संख्या 06 से बढ़ाकर 61 हो गई। वितरण ट्रांसफार्मरों की संख्या 970 से बढ़कर 12445 हो गई। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए विद्युत लाइनोे को जाल बिछाया गया है, जिससे उच्चदाब लाइनों की लंबाई 179 किलोमीटर से बढ़कर 835 किलोमीटर हो गई तथा निम्नदाब लाईनों की लम्बाई 962 से बढ़कर 4853 किमी हो गई, जिससे अंतिम छोर के उपभोक्ता तक निर्बाध बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हुआ है। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 01 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से 55 ग्रामों में कुल 507 हितग्राहियों को विद्युत कनेक्शन प्रदाय किया गया है। वर्तमान में कबीरधाम जिलें में 09 नवीन 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र निर्माण की स्वीकृत मिली है। साथ ही विद्यमान उपकेन्द्रों में 15 अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है, अन्य विद्युत विकास कार्यो के लिए 94 करोड़ 75 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है।

 

छत्तीसगढ़ पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने कहा कि विद्युत कंपनी द्वारा कबीरधाम जिलें में 01 वृत्त, 02 संभाग, 01 जोन, 06 उपसंभाग एवं 21 वितरण केन्द्रों के माध्यम से विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत सुविधाएं प्रदाय की जा रही है। कबीरधाम जिले में घरेलु उपभोक्ताओं को आधुनिक सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से अब तक 88,849 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। आगामी समय में अत्याधुनिक तकनीकों के जरिये विद्युत वितरण प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!