अपना जिलाकवर्धा

परीक्षा की तैयारी जरूरी या प्रशिक्षण – प्रशासन तय करे

टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षक प्रशिक्षण को स्थगित करने की किया मांग

 

कवर्धा – छ्ग टीचर्स एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा के ठीक पहले पंडरिया ब्लॉक में आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण को तत्काल स्थगित करने की मांग किया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि हमें शिक्षक प्रशिक्षण से कोई आपत्ति नहीं है। हमारा आपत्ति प्रशिक्षण के समय को लेकर है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार आगामी 17 मार्च से आठवीं का वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ होने जा रहा है। ऐसे समय में विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षकों को विद्यालय में होना आवश्यक है, लेकिन पंडरिया ब्लॉक में सामाजिक विज्ञान व विज्ञान विषय के 111 शिक्षकों का पांच से नौ मार्च तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ कर दिया गया है, जो उचित नहीं है। वर्तमान शिक्षा सत्र 2025-26 में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन परीक्षा के ठीक पहले शिक्षक प्रशिक्षण से प्रतीत होता है कि कुछ अधिकारियों को मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान से कोई लेना-देना नहीं है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी, हेमलता शर्मा, उग्रसेन चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, गोकुल जायसवाल, रविन्द्र चन्द्रवंशी, देवानंद चन्द्रवंशी, जयप्रकाश चन्द्रवंशी आदि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान तथा विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षक प्रशिक्षण को तत्काल स्थगित करने की मांग किया है।

सत्र समाप्ति के समय प्रशिक्षण क्यों?

शिक्षा सत्र का प्रारंभ 16 जून से होता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि जुलाई से लेकर जनवरी तक की अवधि में शिक्षक प्रशिक्षण क्यों नहीं किया गया। लगभग सत्र समाप्ति के समय ठीक वार्षिक परीक्षा के पहले ही प्रशिक्षण का आयोजन क्यों किया जा रहा है।

17 मार्च से होगा वार्षिक परीक्षा

लोक शिक्षण संचालनालय ने आठवीं की वार्षिक परीक्षा की तिथि 17 मार्च से तय किया है। साथ ही मिडिल स्कूलों में छठवीं व सातवीं की स्थानीय परीक्षा आगामी 25 मार्च से 10 अप्रैल तक सम्पन्न करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद मिडिल स्कूल के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित करना कई प्रश्न खड़े करते हैं।

नए शिक्षा सत्र में हो शिक्षक प्रशिक्षण

टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक शिक्षा सत्र में प्रशिक्षण के लिए जुलाई से जनवरी तक का समय उचित होता है। अतः शिक्षक प्रशिक्षण को नए शिक्षा सत्र 2026-27 में आयोजित किया जावे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!