अपना जिलाकवर्धा

नारी शक्ति सम्मेलन में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश मुख्य वक्ता भावना बोहरा

 

कवर्धा। कबीरधाम जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप भावना बोहरा शामिल होकर महिला सशक्तिकरण और अधिकारों पर जोरदार विचार रखे। इस अवसर पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए विपक्षी दलों की कथित महिला विरोधी मानसिकता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई।

भावना बोहरा ने कहा कि महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कानून पर विपक्षी दलों द्वारा सहमति न देना उनकी संकीर्ण सोच को दर्शाता है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब देश की मातृशक्ति को समान अधिकार देने की बात आती है, तब भी विपक्ष राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन देने में असफल रहता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की नकारात्मक सोच महिलाओं के अधिकारों को बाधित कर रही है। सम्मेलन में मौजूद महिलाओं ने भी अपने आक्रोश को व्यक्त करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि नारी शक्ति अब अपने अधिकारों के लिए प्रतीक्षा नहीं करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब अवश्य देगी।

कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी सहित भाजपा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!