अपना जिलाकवर्धा

तुकाराम चंद्र्वंशी पर सड़क तोड़फोड़ प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध

 

ग्राम कोयलारी–मोदिया पथरा सड़क तोड़फोड़ प्रकरण में अपराध पंजीबद्ध

 

कवर्धा – थाना तरेगांव जंगल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोयलारी से मोदिया पथरा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पक्की सड़क को नुकसान पहुँचाने के मामले में थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 04/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

 

ग्राम पाण्डातराई निवासी तुकाराम चंद्रवंशी एवं उसके चार-पांच अन्य साथियों द्वारा गैंती जैसे औजारों से डामरीकृत सड़क को दो स्थानों पर खोदकर शासकीय संपत्ति को जानबूझकर नुकसान पहुँचाया गया, जिससे शासन को लगभग 9,94,741 रुपये की आर्थिक क्षति हुई है।

 

इस संबंध में प्रार्थी गौरव त्यागी, सहायक अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई कवर्धा द्वारा थाना तरेगांव जंगल में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 324(4), 326(ख), 3(5) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

 

प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोड़ला एसडीओपी बोड़ला के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तरेगांव जंगल द्वारा आरोपियों की पतासाजी कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!