अपना जिलाकवर्धा

5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ाया

कवर्धा – कबीरधाम पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है।

थाना चिल्फी थाना पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर को जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसी कंटेनर में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था।

वाहन में 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपी आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी यह गांजा ओडिशा से राजस्थान ले जा रहा था।

 

बरामदगी का विवरण:

कुल वजन: लगभग 9 क्विंटल गांजा

पैकिंग: 30 बोरियां, हर बोरी 30 किलो

अनुमानित कीमत: करीब 5 करोड़ रुपये

कंटेनर की कीमत: लगभग 50 लाख रुपये

आरोपी: आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान

मार्ग: ओडिशा से राजस्थान

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!