अपना जिलाकवर्धा

29 जनवरी को महाराजपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

29 जनवरी को महाराजपुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध एमजीएम हॉस्पिटल के तत्वावधान में 29 जनवरी 2026 को दिल्ली पब्लिक स्कूल, महाराजपुर परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

शिविर में अनुभवी नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा लोगों की आँखों की संपूर्ण जांच की जाएगी तथा आवश्यक परामर्श दिया जाएगा। इस दौरान दृष्टि दोष, मोतियाबिंद, आंखों में संक्रमण सहित अन्य नेत्र रोगों की प्रारंभिक जांच कर मरीजों को उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए पहले से पंजीयन आवश्यक है, जिसके लिए नागरिकों को दिए गए QR कोड को स्कैन कर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। इससे मरीजों को सुव्यवस्थित एवं बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

एमजीएम हॉस्पिटल एवं आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस अवसर से वंचित न रहे।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!