कबीरधाम की दोनों विधानसभा सीट में विशेष ध्यान दे रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी श्री बघेल

कवर्धा – लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो चुका है कबीरधाम जिले की दोनों सीट का महत्व कितना अधिक क्यों है जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्यों लगातार कबीरधाम की दोनों विधानसभा सीट में विशेष ध्यान दे रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी श्री बघेल के द्वारा लगातार कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा सीट के क्षेत्र में धुआंधार दौरा किया जा रहा है राजनीतिक दल की पार्टी एक दूसरे के ऊपर तंज कस रहे हैं जहां तक कबीरधाम जिले के दोनों सीट कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा का सवाल है जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है जिसके पीछे कई कारण है जिसमें से प्रमुख कारण जिले के दोनों सीट भाजपा के पास है साथ ही साथ यहां विधानसभा चुनाव में वोट का प्रतिशत एवं भाजपा की जीत में मतों का अंतर बहुत अधिक है इस गड्ढे को पाटने के लिए लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा लगातार पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा का दौरा किया जा रहा है आपको बता दें कि कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा सीट मायने रखती है लोकसभा चुनाव में दोनों सीट भाजपा के प्रत्याशी के लिए ज्यादा संघर्षशील नहीं है भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे अपने अंदाज से पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने विकास कार्यों को बताया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी के द्वारा दोनों विधानसभा में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है जैसे-जैसे मतदान या चुनावी त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे माहौल बनते जा रहा है




