अपना जिलापंडरिया

पंडरिया के पुतकी में संगोष्ठी व स्वच्छता अभियान, जनकल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन

 

पंडरिया – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले के पंडरिया मंडल अंतर्गत ग्राम पुतकी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ग्राम पुतकी स्थित गुरु घासीदास जी के मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी, स्वच्छता अभियान तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। इस अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान में दिए गए योगदान को आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर एवं जय स्तंभ में पूजा-अर्चना के साथ हुई। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र सरकार के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की पहल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन योजनाओं एवं क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने बताया कि विधायक द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में विशेष पहल करते हुए छात्रों के लिए निशुल्क बस सुविधा, कोचिंग क्लास, एंबुलेंस सेवा तथा रायपुर में मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जो अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता चंद्र कुमार सोनी, शक्ति केंद्र प्रभारी योगेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुरजीत बघेल, पुतकी मेला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता व समरसता स्थापित करने का संकल्प लिया।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!