
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के 1 लाख 10 हजार 682 किसानों के बैंक खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए की राशि हस्तांतरित किये
कवर्धा, 12 मार्च 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों के विकास और समृद्धि के लिए कृषक उन्नति योजना के तहत बटन दबाकर छत्तीसगढ़ के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानो के बैंक खाते में 13 हजार 320 करोड़ रूपये आदान सहायता राशि अंतरण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़कर कबीरधाम जिले के 1 लाख 10 हजार 682 किसानों के बैंक खाते में 546 करोड़ 67 लाख 22 हजार रूपए आदान सहायता राशि हस्तांतरित की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करने का निर्णय लिया था और अंतर राशि करीब 917 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अंतरित की। गारंटी पूरी होने का उत्साह किसानों के चेहरे पर छलक रहा है।
जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम का आयोजन आज कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद में आयोजित कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े और प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के किसानों को संबोधित किया। कवर्धा में आयोजित कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम में पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, श्री सलुजा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी दिनेश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष विरेन्द्र साहू, कैलाश चंद्रवंशी, नितेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, ईश्वरी साहू, अजीत चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी, पार्षद उमंग पाण्डेय, गणेश तिवारी, श्रीमती मधु तिवारी, श्रीमती विजय लक्ष्मी तिवारी, रामबिलास चंद्रवंशी, सुनील दोशी, श्री रामकुमार ठाकुर, राजेन्द्र दुबे, श्री सनत साहू, पन्ना चंद्रवंशी, रघुनाथ योगी,अमर कुर्रे, सचिन अग्रवाल, सुरेश दुबे, कलेक्टर जनमेजय महोबे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री श्री साय को सुना।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वह शुभ दिन है, जब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है। प्रदेश के 151 जगह यह कार्यक्रम हुआ। आज के कार्यक्रम में 24 लाख 75 हजार से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी गई है। इनमें से 24 लाख 72 हजार से अधिक वे किसान हैं, जिन्होंने इस साल धान बेचा था। इन्हें 13 हजार 289 करोड़ रुपए की अंतर की राशि दी जा रही है। इसी तरह 02 हजार 829 धान बीज उत्पादक किसानों को भी बीज निगम के माध्यम से अंतर राशि, 31 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ने पर मुख्यमंत्री श्री साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का धन्यवाद किया।




