अपना जिलाकवर्धा

रमेश चन्द्रवंशी को मिला अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक पुरस्कार।शैक्षणिक उत्कृष्टता व अटूट प्रतिबद्धता के लिए मिला अवार्ड

 

कवर्धा – जिले के कवर्धा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल छिरहा में प्राचार्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे गणित विषय के व्याख्याता व ग्राम परसवारा निवासी रमेश कुमार चन्द्रवंशी को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता व अटूट प्रतिबद्धता के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय से मान्य संस्थान वर्ल्ड चैरिटी वेलफेयर फाउंडेशन दिल्ली द्वारा इंटरनेशनल एजुकेशनल अवार्ड अर्थात अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है. इससे पहले भी वे कई बड़े उपलब्धि प्राप्त कर चुके हैं, जिसमें प्रमुख रूप से एक ही विश्वविद्यालय से बारह विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि के लिए उनका नाम विश्व रिकार्ड में कुछ दिनों पूर्व ही दर्ज हुआ है. साथ ही मानद डॉक्टररेट अवार्ड से भी सम्मानित हुए हैं. वे वर्तमान में छग टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं. उनके इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शिक्षकों व संघ पदाधिकारियों ने बधाई दिया है.

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!