

पंडरिया – पूर्ण हुये आवासों के को मिल रही विष्णु की पाती, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी अंतर्गत नगर पालिका परिषद पंडरिया क्षेत्र में 12 दिसंबर 2024 तक पूर्ण हो चुके 1789 आवास धारकों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती भेजी जा रही है, जिसका शीर्षक ‘विष्णु की पाती’ है जिसमें एक पूर्णता प्रमाण पत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हस्ताक्षर हैं, जिसमें उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि पक्का आवास लोगों का एक सपना होता है और यह खुशी आवास प्रधानमंत्री योजना (शहरी) के माध्यम से मिली। आपके परिवार उक्त मकान को केंद्र में रखकर जीवन के सुनहरे कल की बुनियाद गढ़ें। उन्होंने पाती में लिखा की ऐसी अनेक जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रदेश की जानता को मिलता रहेगा। हर परिवार की खुशहाली के लिये प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जाता रहेगा। उक्त पाती में आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की झलक दिख रही है. विष्णु की पाती नगर पालिका के माध्यम से सभी पूर्ण हो चुके आवास धारकों के नाम भेजी जा रही है। उक्त पाती को पाकर नागरिक प्रफुल्लित हैं, वहीं केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित भी कर रहे हैं। मोदी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आज देश भर में लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है। समाज के अंतिम व्यक्ति जिसका पक्का मकान बनाना सपना होता है, ऐसे व्यक्ति के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना आज सामाजिक ढांचा तैयार कर रही है । उक्त जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी अभिषेक राजपुत ने दी है।




