

कवर्धा – विभाग मे बिना सक्षम अनुमति के NGO अथवा अन्य समूह द्वारा कई स्कुलो में शिक्षक नियुक्त किए गये है, गंभीर मामला है, जाँच का विषय है। जिले में लगभग दर्जन भर ऐसे शिक्षक नियुक्त किए गए जो कि जिला शिक्षा अधिकारी को भी यह ज्ञात नहीं की यह शिक्षक स्कूल में कैसे पढ़ा रहे हैं ज्ञात हो कि जिला शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र दास साहू कबीरधाम के अनुसार लगभग 15 शिक्षक जिले में विभाग की बिना अनुमति से स्कूलों में छात्रों को अध्यापन कार्य कर रहे हैं शिक्षा विभाग में बिना सक्षम अनुमति के यह शिक्षक कैसे स्कूलों में बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं यह गंभीर मामला है कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग की अनदेखी से लगभग 15 शिक्षक जिले के स्कूलों में अध्यापक बने हुए हैं यक्ष प्रश्न यह है कि इन शिक्षकों की नियुक्ति कैसे हुई किसके माध्यम से हुई और मास्टरमाइंड कौन है। आनन फानन में जिला शिक्षा अधिकारी जानकारी मंगाकर सभी शिक्षकों को स्कूलो मे आने के लिए पाबंदी लगा दी है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने बताया कि विभाग में बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति से स्कूलों में शिक्षक नियुक्त किए गए हैं उन्हें तत्काल हटाया गया है बिना सक्षम अनुमति के NGO एवं अन्य समूह के द्वारा यह नियुक्ति की गई थी। अब प्रश्न यह उठता है की साल भर से शिक्षण कार्य में कार्यरत शिक्षकों के बारे में शिक्षा विभाग पहले क्यों जानकारी नहीं जुटा पाई इसके पीछे कहीं कोई षड्यंत्र तो नहीं या कोई घोटाला तो नहीं यह जांच का विषय है।




