अपना जिलाकवर्धा

टीचर्स एसोसिएशन की पहल से शाला समय में परिवर्तन जिले के सभी स्कूल शनिवार को प्रातः 8:30 बजे से खुलेंगे

कवर्धा – छ्ग टीचर्स एसोसिएशन की पहल से जिले के स्कूल लगने के समय में बदलाव किया गया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया जिले में पड़ रही ठंढ के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को ध्यान में रखने हुए विद्यार्थियों के हित में जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त व मदरसा शालाओं के संचालन समय में आगामी 31 जनवरी तक के लिए परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 25 नवम्बर 2025 को जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित विद्यालयों में कनिष्ठ विद्यालयों का समय प्रातः 8:30 से 12 बजे तक एवं वरिष्ठ विद्यालयों का समय दोपहर 12:15 से 4:30 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार एक पाली में संचालित शालाओं का समय सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 8:30 से 12:30 बजे तक रहेगा। ज्ञातव्य हो कि टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने विगत 19 नवम्बर को डीईओ से मुलाकात कर ठंढ के कारण शाला समय में परिवर्तन की मांग किया था, जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है। टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार चन्द्रवंशी, आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, केशलाल साहू, वकील बेग मिर्जा, बलदाऊ चन्द्राकर, गोकुल जायसवाल आदि पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन द्वारा शाला समय परिवर्तन के उचित निर्णय का स्वागत करते हुए अन्य जिले में गृहनिवास वाले शिक्षकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एक पाली वाले विद्यालय में शनिवार का स्कूल समय प्रातः 8:30 से 11:30 तक करने की मांग किया है।

 

 

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!