
कवर्धा – भोरमदेव थाना पुलिस ने शनिवार रात थाना परिसर में अनुशासन भंग कर हंगामा करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपियों दीपक उर्फ छोटका चंद्रवंशी, नवीन साहू और गौतरिहा यादव को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
शनिवार दोपहर आरोपी दीपक उर्फ छोटका चंद्रवंशी अपने दो साथियों के साथ थाने में घुस आया। उसने एक व्यक्ति को शराब पिलाकर वहां लाया और ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास किया कि किसने उसके साथी को जेल भेजा है। आरोपी अत्यधिक उत्तेजित था और गंदी गंदी गलियां दे रहा था इस दौरान पुलिसकर्मियों के कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई और थाना परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
नवीन साहू और यादव ने भी दीपक का साथ देते हुए थाने के अनुशासन को भंग किया तथा अफरा-तफरी का माहौल बनाया। यह आचरण न केवल कानून व्यवस्था के विरुद्ध था, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का दुस्साहस भी था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रभाव से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। भोरमदेव में अतिरिक्त बल आ रहा ही सुनने पर आरोपियों वहां से भाग गए।




