अपना जिलाकवर्धा

आशीष कुमार‎ अग्रवाल‎ पुनः‎ कवर्धा शहर के‎ प्राईवेट स्कूल संघ‎ के‎ अध्यक्ष‎ बने

कवर्धा‎ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष‎ के सानिध्य‎ में‎ हुआ‎ कबीरधाम प्राइवेट स्कूल‎ संघ की‎ बैठक

कवर्धा – कबीरधाम जिला प्राइवेट‎ स्कूल‎ संघ की बैठक नगर‎ पालिका‎ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी‎ की‎ उपस्थिति में सम्पन्न हुआ सर्वप्रथम‎ चंद्रवंशी‎ ने संघ‎ को‎ बधाई देते हुए कहा कि जिले‎ के‎ प्राइवेट स्कूलों‎ का उत्कृष्ट‎ शिक्षण‎ के साथ साथ‎ उत्कृष्ट‎ परिणाम हेतु‎ विशेष‎ योगदान हमेशा से‎ ही रहता‎ हैं के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण‎ विकास‎ में इन प्राइवेट स्कूलों का‎ हमेशा सहयोग‎ रहा‎ यदि माध्यमिक‎ शिक्षा मंडल‎ के‎ परीक्षाओं में‎ प्रतिवर्ष‎ उतकृष्ट‎ स्थान‎ प्राप्त‎ करने‎ वाले‎ छात्रों‎ की‎ संख्या हमेशा‎ प्राइवेट‎ स्कूलों‎ की‎ अधिक रहा‎ है‎ जिससे सिद्ध‎ होता है‎ कि‎ जिले‎ में‎ संचालित‎ सभी‎ निजी‎ विद्यालय‎ अपने स्तर‎ पर कार्य‎ अच्छे‎ से‎ कर‎ रहे‎ हैं‎ उन्होंने‎ कहा‎ कि साथ ही‎ साथ प्रत्येक विद्यालय‎ कोशिश करे‎ कि‎ बच्चे स्वयं और विद्यालय‎ की‎ स्वच्छता को‎ समझे‎ और‎ साफ‎ सफाई‎ बनाये रखे‎ ।

जिला अध्यक्ष अश्वनी श्रीवास बताया‎ कि पूर्व‎ वर्ष‎ प्राइवेट स्कूल‎ संघ‎ कबीरधाम‎ द्वारा जिला स्तरीय खेल व सांस्कृतिक महाकुंभ‎ का आयोजन किया‎ गया था‎ जिसमें‎ हजारों‎ स्कूली‎ बच्चों द्वारा‎ अपने‎ प्रतिभा‎ का प्रदर्शन किया गया साथ‎ ही अनेक क्षेत्रों में‎ उत्कृष्ट‎ प्रदर्शन‎ रहा जिसे राष्ट्रीय‎ स्तर‎ पर‎ शुभकामनाएं‎ मिला वर्तमान कार्ययोजना‎ में श्रीवास ने‎ बताया कि‎ आगामी समय में स्कूल‎ स्तरीय प्रतियोगिता‎ का आयोजन‎ किया जाएगा और‎ उत्कृष्ट विद्यार्थियों‎ को‎ जिले के‎ मंच‎ से‎ सम्मानित किया जाएगा जिसमें‎ प्रत्येक‎ ग्रामीण क्षेत्रों‎ के बच्चों‎ के‎ प्रतिभा‎ को प्रोत्साहित करने‎ का‎ मौका‎ मिलेगा

बैठक‎ के अगले क्रम में‎ कवर्धा शहर‎ के‎ कार्यकारणी‎ का‎ चुनाव‎ संपन्न हुआ‎ जिसमें निर्वाच की प्रक्रिया‎ लक्ष्मण‎ चंद्रवंशी‎ जिला सचिव द्वारा प्रारंभ‎ किया‎ गया जिसमें‎ सर्वसम्मति से आशीष‎ अग्रवाल‎ को‎ पुनः‎ कवर्धा शहर‎ के‎ प्राईवेट‎ स्कूल‎ संघ का‎ अध्यक्ष चुना गया‎ और‎ डॉ नारायण साहू को कवर्धा शहर सचिव‎ बनाया‎ गया ।

अध्यक्ष‎ आशीष अग्रवाल ने सभी‎ सदस्यों‎ को धन्यवाद देते कहा‎ कि‎ कवर्धा‎ शहर में शैक्षिक गुणवत्ता हेतु‎ प्रयास करना हम सभी‎ सदस्यों का प्रथम कार्य‎ होगा‎ बच्चों के‎ सर्वांगीण विकास‎ हेतु‎ हम‎ और अधिक प्रयास‎ करेंगे‎ । उक्त‎ कार्यक्रम में प्राईवेट‎ स्कूल संघ‎ के सभी‎ स्कूलों‎ के डायरेक्टर‎ उपस्थित‎ थे ।‎

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!