
कवर्धा – कल मतदान आज रात कत्ल की रात होगी राजनांदगांव लोकसभा चुनाव के लिए कवर्धा एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आज रात भर जाग कर मतदाताओं को रिझाएंगे एवं प्रलोभन भी देंगे जिससे मतदान उनके पक्ष में जा सके आज कत्ल की रात कह जा सकता है भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र-06 अंतर्गत कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र 72 कवर्धा के मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों कर ली गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम है जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए जन-जागरूकता ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएगा। मतदाता स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करे।
कबीरधाम जिले में 6 उड़नदस्ता की टीम, 06 स्थैतिक निगरानी दल, 04 विडियों सर्विलांस टीम और 02 विडियों निगरानी दल का गठन किया गया है।
जिले में 804 मतदान केन्द्र, कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 438
जिले में 804 मतदान केन्द्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 438 है। इसमें 3 लाख 25 हजार 353 पुरूष मतदाता, 3 लाख 28 हजार 83 महिला मतदाता और 02 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसमें 6 हजार 520 दिव्यांग मतदाता, 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक की संख्या 2 हजार 669 और 18 से 19 वर्ष के युवा मतदाता की संख्या 23 हजार 730 है। जिले में जेंडर रेसियों 1008 है। सर्विस मतदाताओं की संख्या 135 है। 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 88 मतदाता है।
जिले में बनाएं जाएंगे 10 आर्दश मतदान केन्द्र
जिले में 10 आर्दश मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। 20 महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाएं जाएंगे। इसमें 10 पंडरिया और 10 कवर्धा विधानसभा के लिए होंगे। इसी प्रकार दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र 02, युवा प्रबंधित मतदान केन्द्र की संख्या 10 होगी।
जिले के दोनों विधानसभा में 402 मतदान केन्द्रों में किया जाएगा वेब कांस्टिग
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 402 मतदान केन्द्रों में वेब कांस्टिग किया जाएगा। जिसमें विधानसभा 71 पंडरिया में 197 एवं 72 कवर्धा में 205 मतदान केन्द्र शामिल है। शिकायत और सुझाव के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है ।




