कबीरधाम विशेषपांडातराई

पांडातराई मे शमशान घाट की जमीन हुई मुक्त

पांडातराई श्मशान घाट की 2 एकड़ अतिक्रमित भूमि हुई मुक्त – फिरोज खान

पांडातराई , अतिक्रमणकारियों ने मुक्तिधाम को भी नहीं बख्शा था इस स्थान के 2 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करके अतिक्रमण कारी वर्षों से बैठे हुए थे जिसके चलते अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था नगर पंचायत पांडा तराई के अध्यक्ष फिरोज खान ने इस विषय को बड़ी ही प्रमुखता से लेते हुए जब कवर्धा में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ तब उन्होंने इस मुद्दे को विशेष रूप से रखते हुए बताया कि किस तरह नगर पंचायत के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय में नगर पंचायत अध्यक्ष फिरोज खान से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि दोबारा कोई अतिक्रमण कारी पुनः इस स्थान पर अतिक्रमण ना करें इसके लिए वे जल्द ही नगर पालिका से प्रस्ताव बनवा कर भेजेंगे जिससे 2 एकड़ जमीन में चारों तरफ से फेंसिंग तार का घेराव किया जाएगा इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई समस्या आम लोगों को झेलनी ना पड़ उन्होंने कहा कि
आज इस स्थान अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो गया है वही बहुत जल्द अब इस स्थान पर समतलीकरण फेंसिंग तार से घेराव सहित बहुत से कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

आज एसडी एम पंडरिया तहसीलदार नगर पंचायत व पुलिस टीम के साथ वार्ड नंबर 3 मुक्तिधाम को अतिक्रमण मुक्त कराया गया जिसमे लगभग 2 एकड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया इसके साथ ही नगर के वार्ड 1 से 15 तक के मूलभूत सुविधाओं को प्रभावित करने वाले ऐसे स्थानों को चयनित किया गया जिससे आम जनता को या विकास कार्यों को प्रभावित कर रहा हो जिसमे वार्ड नंबर 1 मुक्तिधाम का रास्ता वार्ड 10 में हाट बाजार स्थल भारत माता चौक कालेज परिसर मुख्य मार्ग सोसायटी मंडी इन स्थानों से आने वाले दिनों में अतिक्रमण हटाया जाएगा

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!