अपना जिलाकवर्धा

अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण 25 दिसंबर को, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

0 अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण 25 दिसंबर 2025 को

पांडातराई — नगर पंचायत पांडातराई के वार्ड क्रमांक 01 में, नगर पंचायत कार्यालय के समीप निर्मित अटल परिसर का वर्चुअल लोकार्पण 25 दिसंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन मुख्य अतिथि के रूप में वर्चुअल माध्यम से सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण साव, उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की जाएगी।

अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में संतोष पांडेय, सांसद लोकसभा राजनांदगांव तथा श्रीमती भावना बोहरा, विधायक पंडरिया विधानसभा उपस्थित रहेंगी।

 

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता सोनी सहित नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!