अपना जिलाकवर्धा

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर ग्राम खरहट्ठा में भव्य आयोजन, 31 दिसंबर को पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बाबा गुरु घासीदास जयंती पर ग्राम खरहट्ठा में भव्य आयोजन, 31 दिसंबर को पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कवर्धा। पंडरिया विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खरहट्ठा में 31 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल करेंगे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट एवं सम्माननीय अतिथि भी उपस्थित रहेंगे, जो बाबा गुरु घासीदास की जीवनी, उनके विचारों एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डालेंगे।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर ग्रामीणों एवं सतनामी समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

इस कार्यक्रम की जानकारी पंडरिया जनपद पंचायत सदस्य  दिनेश कोसरिया ने दी।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!