

कवर्धा – पंडरिया में स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में भगवान श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव पौष बदी 10 के शुभ अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर प्रातःकाल से ही धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ होगी।
महोत्सव के अंतर्गत विशेष पूजन, अभिषेक, शांतिधारा एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे। आयोजन के दौरान भगवान के जन्म कल्याणक से संबंधित धार्मिक प्रवचन भी होंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्राप्त होगा। कार्यक्रम के समापन पर भक्ति भाव से प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं जैन समाज के सदस्यों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।



