अपना जिलाकवर्धा

धान उठाव के लिए 29 राइस मिलो से अनुबंध, 5 मिलों से 14980 क्विन्टल धान का D O जारी

जिले में अब तक लगभग 24.63 लाख क्विंटन धान की हुई खरीदी

कवर्धा 16 दिसंबर 2024। जिले में धान खरीदी का अभियान तेजी से प्रगति पर है। 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ हुए इस अभियान में अब तक 53,864 किसानों से कुल 24.63 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों द्वारा उपलब्ध कराए गए धान को उचित तरीके से संग्रहित और परिवहन के लिए जिले में कुल 29 राइस मिल संचालकों के साथ अनुबंध किया गया है। इनमें से 5 मिलों को 14,980 क्विंटल धान का डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) जारी किया गया है। डीओ जारी होने के बाद उठाव किया जा रहा है।
जिले के 81 धान उपार्जन केंद्रों से 2,76,894 क्विंटल धान का संग्रहण केंद्रों में उठाव किया जा चुका है। यह कुल धान खरीदी का 11.24 प्रतिशत है। प्रशासन द्वारा धान उठाव और संग्रहण प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तहत धान बेचने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है। यह हेल्पलाइन किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है।
जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने संबंधित राइस मिल संचालकों से शीघ्र धान उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी किसानों से आग्रह किया है कि किसान किसी भी समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन पर संपर्क करें। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिले।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!