अपना जिलाकवर्धा

शिवालय मे चोरी के आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाले पर पुलिस ने की कार्यवाही

0 चोरी किये गये सामान आरती की थाली, लोटा एवं कटोरी बरामद

0  प्ररकण में एक विधि से संघर्षरत बालक व एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

0 गिरफ्तार आरोपीगण 01 विधि से संघर्षरत बालक 02 बाबु खान उर्फ इमरान खान पिता कमालुद्दीन खान उम्र 49 साल साकिन वार्ड नं 22 नवाब मोहल्ला कवर्धा

कवर्धा – प्रार्थी प्रांजल तिवारी पिता मन्नु तिवारी उम्र 21 साल साकिन कबीरपारा कवर्धा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.03.2024 को पिपलेश्वर महादेव मंदिर करपात्री चौक कवर्धा से कोई अज्ञात व्यक्ति तांबे की आरती थाली, तांबे का लोटा, भोग लगाने की कटोरी चोरी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कवर्धा में तत्काल अपराध क्रमांक 220/2024 थारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर पतासाजी हेतु एक विशेष टीम गठित किया गया टीम को प्राप्त सी.सी.टी.वी.फुटेज एवं आसपास पतासाजी दौरान पता चला कि अपचारी बालक द्वारा मंदिर में चोरी करना पाया गया जिसे विधिवत पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना एवं चोरी किये गये सामान को कबाड़ी का धंधा करने वाले बाबु खान उर्फ इमरान खान पिता कमालुद्दीन खान उम्र 49 साल साकिन वार्ड नं 22 नवाब मोहल्ला कवर्धा के पास विक्रय करना बताया जिन्हे अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी गये सामान को खरीदने की बात स्वीकार किया है।

प्रकरण में आरोपी बाबू खान उर्फ इमरान खान पिता कमालुद्दीन खान उम्र 49 साल साकिन वार्ड नं 22 नवाब मोहल्ला कवर्धा एवं अपचारी बालक पूर्व में भी चोरी एवं चोरी के सामान खरीदने के आरोपी है जिनके विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई।

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Paras Sharma

पारस शर्मा, संपादक , मोबाइल - +91 9993390279 , ईमेल - kawardhatimescg@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!