
कवर्धा – 21 फरवरी – नगर मे कैलाश नगर के पास यह हादसा हुआ है। मौजूद लोगों के व्दारा घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह भिडंत बहुत भयानक था। इस हादसे में दोनों ही गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए हैं। बच्चों को भी काफी गंभीर चोटें आई है, और एक की हालत गंभीर बताई जा रही जिसे रायपुर रिफर किया जा रहा हैं।
कबीरधाम पुलिस के द्वारा लगातार वाहन चालकों को हिदायत दे जा रही है एवं हाल में ही यातायात सप्ताह मनाया गया इसके बावजूद स्कूली छात्र-छात्राएं जिनका ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बना है इसके बावजूद फर्राटे से वहांन चला रहे हैं जिसका नतीजा आज कैलाश नगर में देखने को मिला जिसमें तीन स्कूली छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।




